दक्षिण अफ्रीका में है दुनिया के सबसे ऊंचे अर्धनारीश्वर

दुनिया की सबसे उंची अर्धनारीश्वर शिव प्रतिमा का दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। शिव जी की इस प्रतिमा की उंचाई 20 मीटर है।  बेनानी के एक्टनविले में स्थित स्टील से बनी इस प्रतिमा को नौ भारतीय कलाकारों ने 10 महीनों की मेहनत से बनाया है। इस प्रतिमा के आधे भाग में भगवान शिव है और आधे हिस्से में माता शक्ति। भगवान शिव के इस रूप को अर्धनारीश्वर कहा जाता है।

बेनोनी तमिल स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष कार्थी मुथसामी कहते है, ‘‘वर्तमान परिवेश में दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं के लिए सम्मान में कमी को देखते हुए हमारी संस्था के लिए सभी महिलाओं और सबकी माता शक्ति का सम्मान करने से उत्तम क्या हो सकता था। हमारी प्रतिमा में अर्ध माता, अर्ध पिता हैं, यह लिंग आधारित समानता को दर्शाता है।’’ 
 
कार्थी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले मॉरिशस यात्रा के दौरान जब उन्होंने अर्धनारीश्वर की विशाल प्रतिमा देखी तभी से उनकी इसमें दिलचस्पी थी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा के निर्माण में 90 टन स्टील लगा है। तमिल फेडरेशन ऑफ गावतेंग के अध्यक्ष नदास पिल्लै का कहना है कि यह प्रतिमा लोगों को लगातार याद दिलाएगी कि उन्हें अपने अहंकार को त्याग कर स्वार्थरहित मानवता और समाज सेवा के क्षेत्र में आना है।

Read More Similar Shiva Articles

Copyright © The Lord Shiva. All Rights Reserved.