राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा

महाशिवरात्रि के दिन सही विधि विधान से पूजा करके कोई भी भोले नाथ को प्रसन्न कर सकता हैं।

राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा :
 
मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) मेष राशि का रंग लाल है, इस राशि के व्यक्ति जल में रोली या लाल चंदन मिलाकर शिव का अभिषेक करें व लाल कनेर के फूल चढ़ाए।
 
वृष - (इ उ ए ओ वा वी वू वे वो) इस राशि का रंग सफेद है अत: वृष राशि के लोगों के लिए गंगा जल, दूध, दही, घी, में सफेद चंदन से शिव जी का अभिषेक करना और सफेद चंदन, धतूरे का फूल चढ़ाना अधिक लाभकारी होगा।
 
मिथुन - (का की कू घ छ के को हा) इस राशि का रंग हरा है, मिथुन राशि वाले व्यक्ति गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करे। बेलपत्र तथा आक का पुष्प अर्पित करें।
 
कर्क - (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) कर्क राशि का रंग सफेद है अत: कर्क राशि के लोगों के लिए गंगा जल, दूध, दही, घी, में सफेद चंदन से शिव जी का अभिषेक करना और सफेद चंदन, धतूरे का फूल चढ़ाना ज्यादा अच्छा रहेगा।
 
सिंह - (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) सिंह राशि का रंग लाल है, इस राशि के व्यक्ति जल में रोली या लाल चन्दन मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें व लाल कनेर के फूल चढ़ाएं।
 
कन्या - (टो पा पी पू ष ण ठ पे पो) इस राशि का रंग हरा है, कन्या राशि वाले जातकों को गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। दूर्वा के साथ भांग, बेलपत्र और आक के फूल भी अर्पित कर सकते है।
 
तुला - (रा री रू रे रो ता ती तू ते) इस राशि का रंग सफेद होता है, अत: तुला राशि के लोगों के लिए गंगा जल, दूध, दही, घी, में सफेद चंदन से शिव जी का अभिषेक करना और सफेद चंदन, धतूरे का फूल अर्पित करना ज्यादा हितकारी होगा।
 
वृश्चिक - (तो ना नी नू ने नो या यी यू) वृश्चिक राशि वाले जातक पंचामृत से शिव का अभिषेक करे, साथ ही लाल चंदन, लाल फूल भी शिव लिंग के ऊपर जरुर चढ़ाएं।
 
धनु - (ये यो भा भी भू धा फा ढा भे) इस राशि का रंग पीला है, इस राशि के जातक कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें साथ ही पीले कनेर या गेंदे का पुष्प अर्पित करें।
 
मकर - (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) मकर राशि के स्वामी शनि देव है इनका रंग श्याम वर्ण का है अत: इन राशि वाले नारियल पानी से शिव जी का अभिषेक करे, साथ ही शमि का पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
कुंभ - (गू गे गो सा सी सू से सौ दा) कुंभ राशि वाले तिल के तेल से शिव जी का अभिषेक करे, साथ ही शमि का पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
मीन - (दी दू थ झ दे दो चा ची) इस राशि का रंग पीला है, इस राशि के जातक कच्चे दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें साथ ही पीले कनेर या गेंदे का पुष्प अर्पित करें।

Read More Similar Shiva Articles

Copyright © The Lord Shiva. All Rights Reserved.